हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने कुछ लोगो पर घर में घुसकर मारपीट और मुकदमा वापस लेने के का दवाब बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायत पत्र गांव मोड़ी निवासी जुबैदा ने बताया कि वह गांव के ही निजामुद्धीन, कमरुद्धीन,वसीम, शबमा के खिलाफ हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि घर में घुसकर आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने और फैसले का दवाब बनाने के उदे्श्य से उसके साथ मारपीट की। पूरे घटनाक्रम की वीडियों महिला के फोन में मौजूद है। इसके बाद महिला ने 7 जुलाई को अपनी सुरक्षा के लिए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी से अनहोनी की आंशका, स...