Hapur News: मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाकर दी जान से मारने की धमकी
हापुड़, नवम्बर 16 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए एक युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं,उसके वाट्सएप पर धमकी भरी अाडियो क्लिप भी भेजी गई। पीड़ित की शिकायत पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर के सौरभ शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि पूर्व में गांव के नितिन और दक्षिण ने उसके भाई हरिओम के साथ मारपीट की थी। इस मामले में बाबूगढ़ थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे को लेकर आरोपी पक्ष उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि 25 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे नितिन ने उसे फोन किया।अारोपी ने पीड़ित पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.