Hapur News: मिशन लाइफ के तहत एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ वृक्षारोपण अभियान
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ के निर्देश पर मिशन लाइफ के लिए इको क्लब कार्यक्रम के तहत एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधे की देखभाल करनी चाहिए। प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। निदेशक आयुषी गुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करना विद्यालय का उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Etah News: लिमरा स्कूल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.