हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: कान्हा के जन्म की खुशियां मनाने के लिए मिनी वृंदावन के लोग तैयार हैं तो बाजार भी पूरी तरह से सज चुका है। जन्माष्टमी का रंग बाजारों पर छाने लगा है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं, पोशाक, मुकुट, बांसुरी से लेकर झूला तक उपलब्ध हैं। लकड़ी, मेटल और चांदी के झूले लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शहर के किराना बाजार से लेकर रेलवे रोड पर पूजन सामग्री बेचने वालों के पास ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से करीब एक सप्ताह पूर्व हापुड़ के रेलवे रोड पर बाजार सजकर तैयार हो जाता है। वृंदावन और शुक्रताल के व्यापारी यहां बाजार लगाते है। इसबार भी बाजार सजकर तैयार है। शहर के बाजारों में जन्माष्टमी की धूम नजर आने लगी है। 150 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक के मेटल के झूले बाजार में उपलब्ध हैं। जिन...