हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल हापुड़ में थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला कराई गई। जिसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: साइबर ठगी से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...