Hapur News: मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में गुरू नानक जयंती मनाई
हापुड़, नवम्बर 18 -- Hapur News: न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में सिखों के प्रथम गुरू श्रीगुरू नानक देव के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें नन्हें पंच प्यारों ने मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरू नानक देव के चरणों में नमन कर एवं उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। प्री प्राइमरी विद्यालय के नन्हें मुन्हे पांच बच्चों द्वारा पंच प्यारों का बहुत ही सुंदर और अभिनय प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा ने बच्चों के सुंदर प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए सभी को गुरू नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान परमजीत, निशा, शशि, ज्योति का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रकाश पर्व पर गुरबाणी से गूंजा शहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.