Hapur News: मिठाई से भरी पिकअप में कैंटर ने मारी टक्कर
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर सलारपुर कन्या पाठशाला के पास देर रात मिठाई से भरी पिकअप और कैंटर की भिड़ंत हो गई। पीछे से कैंटर की टक्कर लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा पिकअप मेरठ से मिठाई लादकर सीतापुर जा रही थी। सलारपुर कन्या पाठशाला के पास पीछे से आ रहे आयशर कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और उसमें भरी मिठाई सड़क पर बिखर गई। हादसे में पिकअप चालक शिवकुमार निवासी सरधना, जिला मेरठ, महिला दानिस्ता, कैंटर चालक नीरज कुमार निवासी बदायूं और हेल्पर बिजनेस निवासी बरेली घायल हो गए।हादसे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.