Hapur News: मारपीट से मची अफरा तफरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हापुड़, सितम्बर 2 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में थे। स्कूटी निकालने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को मोहल्ला मजीदपुरा में कुछ लोगों ने वहां से जा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.