हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बुकलाना निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज करने और विरोध करने पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस तैनात की गई है। गांव निवासी परविंद्र नागर ने तहरीर देकर उल्लेख किया है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी नेमपाल सिंह शराब पीकर उसके घर पर आया और उसके पिता भीम सिंह के साथ गाली गलौच व हाथापाई करने लगा। उस समय उसको समझा कर घर भेज दिया गया। उसके कुछ देर बाद आरोपी अपने भाई बृहमपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र, पप्प...