Hapur News: मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: मीरा रेती क्षेत्र में 9 जुलाई को कथित लूटपाट और मारपीट की घटना में घायल हुए युवक की गुरुवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। राजीव नगर निवासी दुलीचंद की पत्नी लज्जा ने 9 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर कुछ युवकों पर मारपीट और 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया था। तहरीर में बताया गया था कि दोपहर के समय मीरा रेती स्थित शराब ठेके के पास दुलीचंद के साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद नकदी छीन ली गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: लूटपाट में घायल युवक की मेरठ मेडिकल में मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की घटना के बाद घायल का उपचार कराया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.