Hapur News: मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गांव कांवी निवासी नितीन के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी उदयवीर पुत्र धूम सिंह निवासी गांव कांवी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.