हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पीड़ित ने मामा, मामी समेत चार लोगों पर घर से जबरन निकालकर घर पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अभिषेक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने मकान में रहता है और छोटी सी नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। जिस मकान में वह रहता है वह उसकी स्वर्गवासी माता ने बैनामे के माध्यम से वर्ष 2008 में खरीदी थी।पीड़ित के सगे मामा रविंद्र व मामी अंजलि की नीयत शुरुआत से ही उस मकान पर खराब थी। पीड़ित की माता को आरोपियों ने उनके जीवित रहते हुए लगातार प्रताड़ित किया और कई बार उनके साथ...