Hapur News: मानसिक रुप से परेशान युवक ने लगाई गंगा में छल्लांग
हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: मानसिक रुप से परेशान एक युवक ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बचा लिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। जनपद अमरोहा के कस्बा नोगांवा निवासी एक युवक शुक्रवार की दोपहर ब्रजघाट गंगा के पुल पर पहुंचा। जहां कुछ देर टहलने के बाद उसने पुल के ऊपर से गंगा में छलांग लगा दी। जिसे कूदता देखकर तट पर मौजूद मल्लाहों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकालने के बाद पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज अंकित कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक के परिजनों से वार्ता की गई, जिन्होंने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जो सुबह घर से निकल गया था। परिजनों के आने के बाद युवक को उनके सुपुर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.