हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्र मानदेय के लिए तरस रहे हैं। अक्टूबर माह संपन्न होने वाला है, लेकिन उन्हें अभी तक सितंबर माह का मानदेय नहीं मिल पाया है। जिस कारण शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।जिले के परिषदीय सरकारी स्कूलों में लगभग 620 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इन शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय मिलता है। समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण शिक्षामित्रों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि अक्टूबर माह की 23 दिन बीत चुके हैं, फिर भी उन्हें अभी तक सितंबर माह का मानेदय नहीं मिल पाया है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसियेशन हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों को समय पर मानदेय नहीं मिलता है। ह...