Hapur News: मानक से ऊंची कांवड़ वाहन को पुलिस ने रोका
हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: नगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर चौपला शहीद पार्क के निकट पुलिस के प्रेशर प्वाइंट कैंप पर 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगाए गए डीजे के खिलाफ कार्रवाई की गई। हरिद्वारा जा रही डाक कांवड़ के साथ चल रहे ट्रक पर निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई पर लगाए गए डीजे के बॉक्स पुलिस ने उतरवा दिए। इस दौरान कुछ कांवड़ियों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई पूरी कराई। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शहीद पार्क के पास बनाए गए पुलिस कैंप (प्रेशर प्वाइंट) पर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया गया। यह भी पढ़ें- मानक से ऊंचे डीजे वाहनों पर सख्ती, प्रवेश प्रतिबंधित हरिद्वार जा रही एक डाक कांवड़ के साथ चल रहे ट्रक पर निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई पर डीजे लगाया गया था। पुलिस ने जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.