हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला जनपद मेरठ के मुंडाली निवासी सरगना शानू उर्फ शान मोहम्मद, शिवदयालपुरा हापुड़ निवासी शहवाज खान और देहली गेट निवासी मोहम्मद फैदान गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। बताया गया कि आरोपी संगठनत गिरोह बनाकर गांजा और चरस आदि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री करते हैं। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : मादक पदार्थ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज इसके खिलाफ कोई शिकायत या गवाही देने...