Hapur News: माचिस को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियारों से वार कर किया घायल
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के ग्राम जसरुपनगर में माचिस को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने बलकटी व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में कारवाई करने पर पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की गुहार की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसरुपनगर निवासी अभिषेक ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 जून की शाम को करीब 6 बजे गांव निवासी डब्बू की दुकान पर अमित, सचिन, महेश, प्रकाश और अभिषेक ने उससे माचिस मांगने लगे। जब उसने माचिस नहीं होने की जानकारी आरोपियों को दी तो वह गाली गलौज करते हुए आग-बबूला हो गए। विरोध करने पर आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.