हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: शरदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी की अराधना की गई। भक्तों ने माता रानी का विधि विधान से पूजन किया। साथ ही मां से परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की गई। वहीं भक्तों ने नगर व देहात के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान देवालय माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। नवरात्र के दूसरे दिन सुबह उठकर भक्त स्नान आदि से निवृत्त हुए। घरों के मंदिरों की साफ-सफाई कर माता रानी का स्मरण किया। मां ब्रह्मचारिणी को अक्षत, धूप, गंध, पुष्प, गुड़, पान, सुपारी, नारियल, चुनरी, फल, फूल आदि अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Araria News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों में दिखा उत्साह इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों का जाप किया। अंत में परिवार के लोग...