Hapur News: मां बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप
हापुड़, अगस्त 22 -- Hapur News: थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मंदिर के बाहर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी महेंद्री ने बताया कि वह अपने बेटे सोनू के साथ बाइक से मंदिर गई थीं। मंदिर के बाहर तीन युवक लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। उन्होंने जबरन उनकी बाइक रोकी और सोनू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। महेंद्री ने जब अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- Banda News: वीडियो बनाने के विवाद में महिला और बच्चों को लाठियों से पीटा, तीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.