हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: मुलित त्यागी हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ तिराहा पर मयूरी सवार मां बेटी के पास मयूरी चालक ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। विवाद की जानकारी मिलने पर पीड़ित युवती के पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया और उनके मोबाइल फोन तोड़ दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी खुशी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह अपनी माता हेमलता के साथ बाजार आई थी। घर जाने के लिए वह आंबेडकर मूर्ति पर सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी एक मयूरी में वह बैठ गए। आरोप है कि मयूरी चालक बिनी किसी बात के बहर करने लगे। पीड़िता और उसकी माता मयूरी से नीचे उतरने लगी तो आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज कर दी।...