Hapur News: मां बेटी के अपहरण का आरोप
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने संदिग्ध दश में लापता हुई महिला और उसके बच्चे के मामले में पुलिस ने एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी एक साल के बच्चे के साथ घर से मायके जाने की बात कहकर गई थी। लेकिन वह अपने मायके नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उनको तलाश किया तो मालूम हुआ कि महिला और उसकें बच्चे को एक युवक अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.