Hapur News: मां का दूध नवजात के लिए पहला अमृत, स्वस्थ जीवन की सबसे मजबूत नींव
हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाल रोग पीडियाट्रिक्स विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 के अंतर्गत एक से सात अगस्त तक जनजागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस वर्ष की थीम जीवन की सतत और स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान प्रभावी व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाएं रखी गई है। अभियान का उद्देश्य माताओं और परिवारों को स्तनपान के महत्व तथा शिशु के समग्र विकास में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि प्रत्येक नवजात को जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान कराना और जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण, सुरक्षित और प्राकृतिक आहार है, जो उसे आवश्यक पोषण, संक्रमणों से सुरक्षा, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.