Hapur News: महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा
हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे के इंद्रगढ़ी फाटक पर गेटमैन के पद पर तैनात था । आरोपी के साथी की पुलिस तलाश कर रही है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने रेलवे में गेटमैन के पद पर तैनात राजस्थान राज्य के थाना हिंडोना सिटी जिला करोली के गांव बाजना निवासी गब्बू और उसके एक साथी के खिलाफ एसपी के आदेश पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक राहुल अत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.