हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: रविवार को सिटी प्लाजा में महिला सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। वहीं क्षेत्र अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शुक्ला ने भी सम्मेलन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डा. प्रियंका ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मधु शर्मा, शशिबाला, हेमंत मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप राठी, जिलाध्यक्ष गुलबीर सिरोही, मोनू चौधरी, खालिद जिलानी, अध्यक्ष चं...