Hapur News: महिला पर बलकटी से किया हमला
हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में गांव के ही एक युवक ने महिला पर बलकटी से हमला कर दिया। घटना के बाद भयभीत पीड़िता ने ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। शिकायती पत्र में गांव उदयपुर निवासी शीतल ने बताया कि पांच अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और बलकटी से उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने शिकायत में युवक के साथ दो अौर अन्य अारोपियों के नाम भी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने कहा कि घटना के बाद से परिवार भी दहशत में है। थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीन कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। टीम गांव में भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.