हापुड़, सितम्बर 14 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी संतोष ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी एक युवक वहां आया और उसको देखकर गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...