हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव निवासी पड़ोसी पर गाली गलौज करने और विरोध करने पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर बैठी हुई थी। तभी पड़ोसी युवक वहां आया और गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की । पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...