Hapur News: महिला जागृति फाउंडेशन ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: महिला जागृति फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र स्थित एक स्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की संस्थापक गीता पैट्रिक ने की। गीता पैट्रिक ने ग्रामीण महिलाओं और स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबूगढ़ छावनी की बेटियां और महिलाएं अगर शिक्षित होंगी, तो पूरे क्षेत्र का विकास होगा। बाबूगढ़ जैसे ग्रामीण और छावनी क्षेत्र में महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाना ही फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है।इस अवसर पर स्थानीय महिलाएं, स्कूली छात्राएं, शिक्षकगण और फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.