Hapur News: महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। गुस्साएं परिजनों द्वारा वार्ड ब्वाय के साथ मारपीट भी कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। हापुड़ निवासी शकुंतला को हार्ट संबंधित दिक्कत होने पर मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार किया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के वार्ड ब्वाय के साथ मारपीट भी कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी की गई। परिजनों ने समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं कराने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.