Hapur News: महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग
हापुड़, सितम्बर 21 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ के वार्ड संख्या 4 में पिछले दिनों एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन, बसपा नेता और मोहल्लेवासी थाने पहुंचे। जहां तीन बैंक कर्मियों पर ऋण वसूली के नाम पर एक महिला के साथ अभद्रता, गाली गलौज और प्रताड़ना कराने का आरोप लगाया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बाबूगढ़ के वार्ड नंबर चार निवासी सचिन ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन सितंबर को उसके घर पर एक बैंक से तीन कर्मचारी आए। उन्होंने उसकी माता से कहा कि जो उन्होंने बैंक से लोन लिया है उसे जमा करें। माता ने कहा कि आज पैसे नहीं है एक दो दिन में जमा कर देंगे। लेकिन आरोपी ने उसकी माता के साथ अभद्रता करते हुए गाली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.