Hapur News: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सौंपा ज्ञापन
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर समेत कई जिलों की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं होने से किसान और मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने जल्द भुगतान कराने की मांग की। पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट, नशे की खुलेआम बिक्री और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.