हापुड़, अक्टूबर 31 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। बहादुरगढ़ क्षेत्र के महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि और महान क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय के वंदना स्थल पर हुई सभा में विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान की जानकारी दी।कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से अष्टम तक केविद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आचार्या सिमरन दीदी और आचार्य चंद्रपाल ने महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक योगदान तथा गणेश शंकर विद्यार्थी के देशप्रेम, पत्रकारिता और सामाजिक समर्पण पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने दोनों महापुरुषों के जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।मुख्य वक्ता नीतू ...