Hapur News: मलेरिया के दो संक्रमित मरीज मिले, बुखार के दस मरीज किए भर्ती
हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: जिले में मलेरिया के पॉजिटिव मरीज बढ़ते जा रहे हैं। दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनका तुरंत उपचार शुरू कराया गया है। वहीं, बदलते मौसम में जिले में बुखार का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बुखार के दस मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले सभी मरीजों को चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दे रहे हैं। कभी बारिश तो कभी धूप के चलते बीमारियां बढ़ने लगी हैं। यहां जिले में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में शनिवार को 764 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को उपचार मिला। यहां दस बुखार के मरीज भर्ती हैं। जिन्हें चिकित्सकों की टीम बेहतर उपचार उपलब्ध करा रही हैं। वहीं, अब संचारी अभियान में दो मलेरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.