हापुड़, अगस्त 15 -- Hapur News: महिला जागृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीएमओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक मरीज पिंटू को बेहतर इलाज देने और डायलिसिस की मांग उठाई। गीता पैट्रिक संस्थापक महिला जागृति फाउंडेशन ने बताया कि पिंटू की दोनों किडनियां खराब हैं और हर डायलिसिस पर लगभग 5,000 का खर्च आता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए यह खर्च उठाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में पिंटू की डायलिसिस निःशुल्क कराने और उनकी उचित केयर एवं इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...