हापुड़, अक्टूबर 9 -- Hapur News: धौलाना संवाददाता l हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के मथनावली गांव में भतीजी की शादी के बाद पति-पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी धौलाना में भर्ती कराया गया है।मथनावली निवासी रितेश ने अपनी भतीजी रचना की शादी गौतमबुद्ध नगर के मंडावली गांव में की थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।इसी विवाद पर बात करने के लिए लड़के पक्ष के लोग मथनावली गांव पहुंचे थे।बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। इस मारपीट में रितेश, परवेज और मनोज समेत कई लोगों को चोटें आईं, कुछ लोगों के सिर में भी गंभीर चोट लगी है।खबर मिलते ही कपूरपुर पुलिस मौके पर पह...