Hapur News: मतदान केंद्रों के संभाजन की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के परिवर्तन के संबंध में की समीक्षा बैठक की। मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा, पहुंच एवं मतदाता संख्या के आधार पर पुनर्स्थापन/परिवर्तन के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मतदेय स्थलों के संभाजन किए जाने पर राजनीतिक संगठनों के दलों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर भाजपा से जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, सपा पुरूषोत्तम वर्मा, बसपा से दिनेश एडवोकेट आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.