हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: मेरठ मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज हापुड़ में आयोजित की गई। जिसमें आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ की अंडर-19,अंडर -17,अंडर-14 आयु वर्ग की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके प्रितभा दिखाई। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (अंडर 14) की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग(अंडर 17) की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (अंडर 19) की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अमित अग्रवाल एवं वरिष्ठ प्रवक्ता अर्चना गौतम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। खेल शिक्षिका वीरेंद्री चौधरी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...