Hapur News: मजदूर की लोहे की रॉड से हमला कर घायल किया
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: तीर्थनगरी में मंगलवार रात मामूली कहासुनी को लेकर एक मजदूर को लोहे की रॉड से पीटा गया। इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर की पहचान नयाबास, बख्तावरपुर निवासी नितिन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नितिन अपनी ससुराल ब्रजघाट आया हुआ था। बताया गया कि इसी दौरान कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दबंगों ने नितिन पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को किसी तरह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया और उसकी चोटों की गंभीरता जांचने के लिए उसे हापुड़ में एक्स-रे आदि कराने के लिए भेजा है। कोतवाली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.