Hapur News: मजदूरी के पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: गांव नानई निवासी चार मजूदरों ने एक व्यक्ति पर मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर आरोपी ने अभद्रता की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शाहिल, सुनील, मुकेश ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मजदूरी करने के लिए क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ गए थे। वहां पर काफी दिनों तक काम करने के बाद जब उनको मजदूरी नहीं मिली तो वह घर आ गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने ठेकेदार से अपने रुपये मांगे तो ठेकेदार ने देने से इंकार कर दिया।पीड़ित ने कई मांग की, लेकिन आरोपी ने अभद्रता कर वहां से भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.