Hapur News: मकान से हजारों की नकदी जेवर चोरी
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई में खेत पर गए किसान के घर से चोर दो लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी सरताज अली ने बताया कि उसने अपनी भांजी और भांजे की शादी के लिए दो लाख रुपये और लाखों रुपये जेवर एकत्र कर घर में रखे हुए थे। 25 सितंबर को वह खेत पर धान कटवाने के लिए गए थे। वहां से वापस आने के बाद सभी लोग सो गए। 26 सितंबर की सुबह जब वह सो कर उठे तो देखा कि उनके कमरे में रखे संदूक का ताला नहीं था। पीडि़त ने उसको खोल कर देखा तो नकदी और जेवर गायब थे। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.