हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर में मकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर उनकी गैरमौजूदगी में घर में घुसकर सामान बाहर फेंकने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर घर में मौजूद बच्चों के साथ मारपीट करने तथा मोबाइल से घटना की वीडियो बनाने से रोकने का भी आरोप लगाया गया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर निवासी मुकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि चार अक्टूबर को वह किसी काम से मेरठ गया हुआ था। घर पर उसके चार बच्चे मौजूद थे। दोपहर करीब सवा बजे उसके मकान मालिक की पत्नी कुन्ती, उसकी दो पुत्रवधू और पप्पू उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में रखा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। बच्चों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। बच्चों ने घटना का वीड...