हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सद्दीकपुरा मोहल्ले में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। सलमान पुत्र नवाब के मकान में आठ सितंबर को संदिग्ध चोर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना घर में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में संदिग्ध मकान के अंदर जाते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस निगरानी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कालीबाड़ी के पास बंद घर में भीषण चोरी, वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...