Hapur News: मकान बेचने के बाद ऋण बकाया निकलने पर धोखाधड़ी की शिकायत
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मकान खरीदने के बाद उस पर पहले से ऋण और बिजली बिल बकाया होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, 23 मई 2025 को 50 वर्ग गज का मकान 3.86 लाख रुपये में खरीदा गया था। आरोप है कि मकान पर पहले ही मुथूट फिनकॉर्प से करीब 4.05 लाख रुपये का ऋण लिया गया था। साथ ही विद्युत विभाग का 53,776 रुपये बिल बकाया है। शिकायतकर्ता ने विक्रेता समेत पांच लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच आवश्यक की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.