हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: रविवार को बुलंदशहर रोड़ स्थित मंशा देवी मंदिर समिति द्वारा सावन माह के पवित्र अवसर पर सनातन धर्म और सेवा भाव को समर्पित परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक विजयपाल आरती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद नागर उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति के सेवादारों ने दिनभर निस्वार्थ सेवा की श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया समिति द्वारा साफ- सफाई, सुरक्षा और पेयजल की पुख्त व्यवस्था की गई। इस मौके पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंदर कंसल, अनुज मित्तल, पुनीत गोयल, खैलेंद्र सैनी, लाल राज किशोर, सुरेश चंद्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अजय गर्ग, याद राम सैनी, सोनू सैनी, सुनील सैनी, गौरवकुमार,आशु दीक्षित, पराग कंसल, दिपांशु मित्त...