हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: मोहल्ला भोला पुरी में देवेंद्र कुमार प्रजापति के आवास पर रामचरितमानस पाठ एवं कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने अरण्य कांड का प्रसंग सुनाते हुए चित्रकूट से आगे की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण मुनि सुतीक्ष्ण के आश्रम पहुंचे, जहां तीनों ने मुनि के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के माध्यम से धर्म, मर्यादा, सेवा और सदाचार का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं से प्रभु भक्ति अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में यजमान देवेंद्र कुमार प्रजापति एवं कविता प्रजापति सहित सुधीर गोयल, अखिलेश मित्तल, अजय गोयल, राजेंद्र मित्तल, मनोज कुमार सिंघल, हरि कुमार, सीताराम, कृष्ण कुमार शर्मा, परमात्मा शरण, जगदीश शर्मा, रामनि...