हापुड़, नवम्बर 17 -- Hapur News: गढ़ गंगा मेला जाने के दौरान भैंसा दौड़ के बाद युवकों की भीड़ ने बीच सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने हथियार से हर्ष फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।गढ़ गंगा मेले में जाने के दौरान भैंसा दौड़ के बाद युवकों का एक समूह सड़क पर एकत्र हो गया। देखते ही देखते युवकों ने बीच रास्ते में नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर आवागमन भी प्रभावित होने की स्थिति बन गई।भीड़ के बीच एक युवक ने हाथ में हथियार लेकर हवा में फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर युवकों द्वारा सड़क पर हुड़दंग औरफायरिंग की गई, वह थाने से कुछ ही दूरी पर है। इसके बावजूद युवकों ...