हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजनौर से लाए जा रहे भारी मात्रा में अवैध पटाखों को बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर छोटा हाथी भी कब्जे में लिया। पटाखों को गाजियाबाद जनपद के भोजपुर में स्थित एक गोदाम में ले जाया जा रहा था। जहां से दीपावली पर बिक्री करनी थी। आरोपी के पास से पटाखों के भंडारण और परिवहन संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध पटाखे और छोटा हाथी को कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: लाइसेंस खत्म, फिर भी बिक रहे थे पटाखे, दुकान पर जड़ा तालापुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश चंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए पुरानी चुंगी पर पहुंचे। तभी मुखब...