Hapur News: भारत को जानो प्रतियोगिता में डीएम स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
हापुड़, नवम्बर 18 -- Hapur News: डीएम पब्लिक स्कूल अटोला के बच्चों ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा मेरठ के द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के शाखा स्तरीय आयोजन में कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर मेरठ में कराया गया।डीएम पब्लिक स्कूल की दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जूनियर टीम में कक्षा 8 की छात्रा प्रांजल और एलिस ने अपने ग्रुप में आई हुई सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए लगभग 100 अंकों की बढ़त के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र गगन कुमार और दश शर्मा ने अपने ग्रुप की सभी टीमों को 100 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Meerut News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.