हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को सदर तहसील में हंगामा किया। उन्होंने किसानों का सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल से बकाया भुगतान कराने, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। इस संबंध मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एसआईआर रद्द करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांगबकाया भुगतान और समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जिले के गन्ना किसानों का सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर गन्ना डाला जाता है, लेकिन दोनों मिलों पर किसानों का करोड़ों रूपए बकाया हैं। ऐसे में किसान आर्थिक तंगी से परेशान है। उन्होंने कहा कि दोनों ...