हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: बहादुरगढ़ के भैना स्थित आईएमआईआरसी कॉलेज में भाजपा की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ मंडल के बूथ अध्यक्षों को उनके संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने बहादुरगढ़ मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को शॉल और दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती की आधारशिला हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री हरवीर लोदी ने किया। इस दौरान बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष तरुण चौहान, गढ़ देहात मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, गढ़...